नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर में संचालित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में तीन दिन से कैश ना होने के कारण ग्राहक परेशान होकर बापस लौट रहे हैं। गुस्साए ग्राहकों ने जब शाखा प्रबंधक से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि आज दो बजे के बाद कैश शाखा में उपलब्ध होगा।
मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर भारी भीड़ देख चौकी इंचार्ज ने शाखा परिसर में जाकर जानकारी जुटाई तो ग्राहकों ने बताया कि वह दो दिन से कैश ना होने के कारण बापस लौट रहे हैं। बैंक कर्मियों ने नो कैश का कोई बोर्ड भी बाहर नहीं लगाया है। ग्राहक भीड़ में लाईन लगाकर जब कैश काउंटर पर पहुंचता है तो उसे कैश ना होने की बात कहकर बापस लौटाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक राजाबाबू ने बताया कि जनपद से कैश ना मिल पाने के कारण यह समस्या आयी है। आज दो बजे के बाद कैश शाखा में उपलब्ध होगा। पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर बाहर बैठाया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *