दिल्ली पुलिस ने पांच ऐसे युवकों को पकड़ा है जिनपर 19 साल के एक युवक की हत्या का आरोप है. इनमें से दो नाबालिग हैं. आरोप है कि इन सबने मिलकर महज 300 रुपये का उधार न चुकाने की वजह से एक 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी.

दो अक्टूबर की आधी रात आनंद पर्वत थाने में किसी ने फोन करके जानकारी दी कि नेहरू नगर इलाके में कुछ लड़कों ने एक लड़के को चाकू मारकर घायल कर दिया है.

पुलिस को चश्मदीद ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक, दो अक्टूबर की रात वह अपने दोस्त शैलेंद्र के साथ पैदल ही शैलेंद्र के घर की तरफ जा रहा था, जब वह दोनों नेहरू नगर के गली नंबर 11 में पहुंचे तो वहां पर रवि, जावेद, विशाल और दो नाबालिग लड़के खड़े थे.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़ित शैलेंद्र कि आरोपी रवि के साथ 300 रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. 2 अक्टूबर की रात शैलेंद्र से रवि ने 300 रुपये वापस मांगे. लेकिन इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उसके बाद नाबालिग ने शैलेंद्र को चाकू मार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *