नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मंगलवार को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में 4 अन्य लोगों को और गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद इस हाई प्रोफाइल केस में पकड़े जाने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई. गिरफ्तार किए गए इन्हीं लोगों में किंग खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.

बीते शनिवार को एनसीबी (NCB) ने सीआईएसएफ से मिली एक गुप्त के सूचना के आधार पर मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापेमारी की थी. वो लग्जरी क्रूज शिप (Cruise Ship) तीन दिन की यात्रा पर निकला था. इसी मामले में रविवार और सोमवार को भी एनसीबी ने गिरफ्तारियां की.

इसी ऑपरेशन के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये चारों लोग उस मिड सी रेव पार्टी के ऑर्गनाइज़र हैं. चारों आरोपी दिल्ली के ही हैं. जिनकी कंपनी का नाम Namascray है.

इस मामले में कुल 16 लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है. हमारी जांच जारी है. NCB की आलोचना पर उन्होंने कहा कि हमे जो कहना था, वो कोर्ट में कह दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *