बिहार में बेटे पर 40 लाख रुपये की लूट का आरोप लगने के बाद लोक लाज में उसकी मां और बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भेल्दी थाना के अंतर्गत खरीदाहा गांव का रहने वाले सोनू पांडे पर आरोप था कि उसने हथियार के बल पर मढ़ौरा में युवक से 40 लाख रुपये लूट लिए.

आत्महत्या करने वाली मां और बहन की संजू देवी और रूपा कुमारी के नाम से पहचान हुई है. घटना की जैसी ही प्रशासन को जानकारी हुई, तुरंत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला सोनू पांडे फरार बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. चार अक्टूबर की शाम मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी में अपराधियों ने 40 लाख की लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. लूट के शिकार हुए युवक स्थानीय पटेढ़ी गांव के ही मुकुंद पाठक हैं, जोकि सोमवार दोपहर को एक्सिस बैंक से राशि को निकाल कर अकेले ही अपने घर लौट रहे थे.

लूट की रकम और हथियार की बरामदगी से अपराधी सोनू की मां और बहन को अपने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और बहुत ही दर्दनाक और दुःखद कदम उठाते हुए घर मे फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया.म रने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमे यह लिखा था कि मेरा भाई गलत संगत में पड़कर ऐसा हो गया है. उसके इस हरकत से वो लोग समाज मे सिर उठाने लायक नहीं रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *