एक्ट्रेस सना मकबूल, जिन्होंने हाल ही में राहुल वैद्य के साथ रिएलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लिया था. हाल ही में उन्होंने सिंगर के साथ अपने मतभेदों के बारे में बात की. अपने एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि वह राहुल से फिर कभी बात नहीं कर सकतीं. उन्होंने राहुत के व्यवहार को ‘छोटा’ और ‘किडिश’ भी कहा.

सब कुछ कैसे शुरू हुआ, इस पर विस्तार से बताते हुए, सना मकबूल ने कहा, ‘मैं स्विमवियर की तस्वीरें पोस्ट करती हूं, लेकिन मुझे कभी नेगेटिव कमेंट नहीं मिले. अचानक, किसी ने मेरे अकाउंट पर राहुल और एक्सवाईजेड पार्टी के बारे में टिप्पणी की और मैं बीच में कूद पड़ी. मुझे फैंस को यह महसूस करवाना पसंद है कि मैं ध्यान दे रही हूं.

सना ने आगे कहा, ‘आरकेवी के फैंस ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया. राहुल को पता चला कि कुछ हो रहा है और मुझे मैसेज किया. मैंने उन्हें इसे अनदेखा करने के लिए कहा और अचानक 15 दिनों के बाद, उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. उसने ऐसा क्यों किया? हमारी दोस्ती खराब कर दी’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *