फेमस टीवी शो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 82 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने ट्वीट उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं।”

रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी अरविंद को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. ”

‘रामायण’ के बाद अरविंद त्रिवेदी ने ‘विक्रम और बेताल’ के अलावा कई और हिंदी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया. मगर आज भी उन्हें रामानंद सागर की ‘रामायण’ में पुरअसर अंदाज में निभाए अपने रावण के किरदार के‌ लिए जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *