रत की दिग्गज ऑटो कंपनी Mahindra ने कल पहली बार अपनी लेटेस्ट एसयूवी XUV700 की बुकिंग शुरू की. वहीं आज एक बार फिर इसकी बुकिंग शुरू 10 बजे की जाएगी.

पहले 25,000 बुकिंग के लिए कंपनी ने 11.99 लाख रुपये कीमत तय की थी, वहीं अब जो भी इसे बुक करेगा उसे 12.49 लाख रुपये से 22.99 लाख रुपये तक कीमत चुकानी होगी.

पहले दिन बुकिंग को लेकर दिखे उत्साह पर महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिय दी. कंपनी की तरफ से कहा गया, “यह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली भारत की पहली फोर व्हीलर है. हमनें आज सुबह 10 बजे बुकिंग ओपन की.

हम आपके द्वारा दिए गए रेस्पॉन्स के लिए शुक्रगुजार हैं, सच में रोमांचित हैं कि हमें इसके शुरू होने से 57 मिनट के रिकॉर्ड समय में 25,000 बुकिंग हासिलहुई हैं.”

चिप की कमी और अतिरिक्त मांग के कारण प्रोडक्शन प्रभावित होने के साथ इस समय XUV700 खरीदारों के लिए एक लंबी वेटिंग पीरियड की अपेक्षा करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *