अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं. उन्हें हाल ही में मुंबई में हुए लेक्मे फैशन वीक 2021 में स्पॉट किया गया जहां वो अपनी सास लाली धवन के साथ पहुंचीं थी, इस दौरान वो अपनी सास के साथ हंसती-खिलखिलाती नजर आईं.

नताशा ने इस दौरान रॉयल ब्लू कलर का गाउन पहना था, गोल्डन चैन के साथ मेहरून कलर का बैग कैरी किया था. इस लुक में वो काफी गॉर्जियस लग रहीं थी, वहीं उनकी सास लाली ने ब्लैक पैंट के साथ शिमरी सिल्वर टॉप चुना.

सास के साथ वरुण धवन की दुल्हनियां नताशा को फैन्स की ओर भी खूब तारीफें मिल रही हैं. किसी ने दोनों की बॉन्डिंग को सास-बहू का प्यार बताया तो किसी ने कहा कि नताशा इस लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं.

वरुण धवन और नताशा ने इसी साल की शुरुआत में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. उनकी शादी अलीबाग में हुई थी, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *