बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों NCB की हिरासत में हैं। ऐसे में उनसे संबंधित कई जानकारिया सामने आ रही हैं। उनके कई नए और पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो में एक व्यक्ति शाहरुख खान जैसा नजर आ रहा है, जो काले रंग की एथलीजर ड्रेस पहने हुए है साथ ही उसकी पोनीटेल है तथा बॉलीवुड अभिनेता के बेटे आर्यन खान की भांति नजर आने वाले लड़के को गले लगा रहा है।

मगर आपको बता दें कि ये वीडियो फर्जी है। यह शाहरुख खान नहीं हैं तथा न नीले रंग की जैकेट पहने हुए नजर आने वाला लड़का आर्यन है। हालांकि लगभग ऐसी ही जैकेट में आर्यन को पहले देखा जा चुका है।

मगर हम यह दावे के साथ बोल सकते हैं कि यह फेक वीडियो है। जब से वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, इसे अभिनेता के प्रशंसक तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा बार-बार साझा किया जा रहा तथा देखा जा रहा है। मगर आपको पता होना चाहिए कि वीडियो फर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *