बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी रिलेशन और कैमिस्ट्री को लेकर हमेशा की सोशल मीडिया पर राज करते हैं. फिलहाल ये कपल इंग्लैंड में है और खूब मस्ती कर रहा है.

विराट ने बताया है कि कैसे उन्होंने पहली ही मुकालात में अनुष्का का दिल जीत लिया था और दोनों एक दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हो गए थे.

विराट वीडियो में बता रहे हैं कि अनुष्का से मुलाक़ात से पहले वह काफी नर्वस थे. ऐसे में अनुष्का के सामने आते ही स्थिति संभालने के लिए विराट ने एक जोक क्रैक किया जो काफी अजीब था.

विराट-अनुष्का ने लंबे वक़्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाका एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी.

अनुष्का काफी लंबी हैं, ऊपर से उन्होंने इस दौरान हाई हील्स पहने हुए थे. विराट की मानें तो अनुष्का को यह बताया गया था कि वह (विराट कोहली) इतने लंबे नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *