इटावा।जिला अस्पताल इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में काँग्रेसजनों ने झाड़ू लगाने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहीं हैं उससे मुख्यमंत्री बोखला गये हैं और उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है अगर झाड़ू लगाना गलत है तो स्वच्छ भारत अभियान का दिखावा क्यों करती है भाजपा सरकार।


शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जातिवाद की घृणित मानसिकता से गृस्त हैं और उनका झाड़ू लगाने का विरोध करना इस देश के पूरे सफाई कर्मचारियों का अपमान है यह सरकार सफाई कर्मियों को घृणित नजर से देखती है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राशिद खान, प्रशांत तिवारी, हंशमुखी शंखवार, वाचस्पति द्विवेदी, संजय तिवारी, आलोक यादव, सत्येंद्र महेश्वरी,विष्णु कांत मिश्रा, जितेन्द्र दुबे, आसिफ जादरान,आनंद वर्मा, सचिन शंखवार, हरेंद्र पाल सिंह,रफत अली खान, अंशुल यादव, रिषभ यादव, अंसार अहमद, सलाउद्दीन गुड्डू, राजेश गौतम, सुमित यादव, दीपक विधौलिया,अमित कुमार, आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *