‘बिग बॉस 14’ विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों काफी चर्चा में बनीं हुई हैं। रुबीना बिग बॉस का ताज जीनते के बाद अपने ग्लैमर से फैंस के होश उड़ा रही हैं। वह टीवी के कई शोजे और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के साथ रुबीना सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखा सकते हैं कि रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ समंदर किनारे मस्ती कर रही हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ना गल मेरे वसदी रही’ गाना चल रहा है। इसी सॉन्ग पर दोनों रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। रुबीना और अभिनव का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

हाल ही में रुबीना दिलैक अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक एक बार फिर से हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं थीं। रुबीना की शेयर की गई फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर की बेहद ही खूबसूरत ब्रालेट के साथ कलरफुल शर्ट कैरी किया है जिसके बटन पूरी तरह से ओपन हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *