केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे और लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा ने क्राइम ब्रांच के सामने पेशी के बाद अपनी ‘बेगुनाही के सुबूत’ पेश कर दिए हैं. आशीष मिश्रा और उनके वकील ने गवाही के तौर एक दर्ज़न भर शपथ पत्र दाखिल किए. साथ ही पुलिस को तीन से 4 वीडियो भी पेन ड्राइव में दिए हैं.

लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी होने तक के घटनाक्रम पर नजर डालें तो पुलिस ने आशीष पांडेय और लवकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर आज फिर सरकार पर हमला किया. अखिलेश यादव ने कहा कि देश का कानून जीप के टायर से रौंदा जा रहा है.

कस्टोडियल डेथ सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हुई है, इसके लिए आखिरकार जिम्मेदार कौन है. लखीमपुर मामले पर अखिलेश ने कहा कि सभी परिवारों ने कहा कि जब तक गृह राज्यमंत्री रहेंगे, तब तक न्याय मिल पाना मुश्किल है, फिर भी सरकार आरोपियों को बचाना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *