‘द बिग बुल’ फेम अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के साथ इन दिनों दुबई में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं. इस दौरान की उन्होंने एक तस्वीर अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.

अभिषेक बच्चन ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खुलासा किया कि ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि उनकी और एक्ट्रेस पत्नी ऐश्वर्या राय ने क्लिक की थी. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “सूरज, रेत और समुद्र! #dubai @aishwaryaraibachchan_arb.” अभिषेक की इस तस्वीर पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और कुछ ही देऱ में इसपर लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या अगली बार मणिरत्नम के निर्देशन में ‘पोन्नियिन सेलवन’ में दिखाई देंगी. वायरल रिपोर्टों और अटकलों के अनुसार, वो जल्द ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में भी नजर आ सकती हैं, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन भी होंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *