माधुरी दीक्षित  के पॉपलुर शो ‘डांस दीवाने सीजन 3’ को अपना विनर मिल गया है. पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी  की जोड़ी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शो का फिनाले दो दिन तक चला, जिसके बाद इस जोड़ी ने सभी को पीछे छोड़कर ये सीजन अपने नाम कर लिया.

इस शो को मधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश  जज करते थे. फिनाले में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बप्पी लहरी भी स्पेशल गेस्ट को तौर पर शामिल हुए. ग्रेंड फिनाले में 6 टॉप फाइनलिस्ट ने जगह बनाई थी. ग्रेड फिनाले में सभी के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला. विनर के तौर पर रुपेश और पीयूष को 40 लाख रुपये और एक कार इनाम में दी गई.

फिनाले में माधुरी दीक्षित की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली. उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती भी थिरकते हुए नजर आए. दोनों फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ के गाने ‘प्यार कभी कम नहीं करना’ पर परफॉर्मेंस दी. डांस दीवाने एक अलग तरह का शो हैं जिसमें तीन पीढियां डांस करते हुए दिखाई देती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *