राजधानी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में उज्बेकिस्तान की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर इस बाबत एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की रहने वाली है। वह 2019 में दिल्ली आई थी। यहां उसका राहुल झा नाम के युवक से संपर्क हुआ। बीते साल फरवरी में राहुल ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने लगा।

राहुल के साथ ही उसके कुछ दोस्तों ने भी उससे कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के डर से उसने मालवीय नगर का किराये का मकान भी छोड़ दिया था पर उसने उसे ढूंढकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे फिर से यौन शोषण किया। सहेली के कहने पर युवती ने 8 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *