बॉलीवुड में अपने डांस और फिटनेस को लेकर फेमस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र खूबसूरती की मोहताज नहीं होती. मलाइका ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर एक वीडियो (Video) शेयर किया है. जिसमें वो दुल्हन बनी नजर आ रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो ब्राइडल लुक (Bridal Look) में फोटोशूट करवाती हुई नजर आ रही हैं. एक फैन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ईयरिंग नहीं पहने मैम. तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, मैम आप मेरी आइकॉन हो. आप बहुत सुंदर लग रही हो. मलाइका की इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स आ चुके हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो सुपर मॉडल ऑफ द ईयर 2 में नजर आ रही हैं. इसके अलावा मलाइका बहुत जल्द इंडियाज बेस्ट डांसर के नए सीजन में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *