बिग बॉस 15 सीजन की अभी शुरुआत ही हुई है और पहले हफ्ते से ही कंटेस्टेंट के बीच में हंगामा मचना शुरू हो गया है और ये झगड़ा वीकेंड के वार तक चलता ही रहा. इस वीकेंड का वार एपिसोड में भी कंटेस्टेट अफसाना खान और शमित शेट्टी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

हुआ ये कि शो के होस्ट सलमान खान ने निशांत भट्ट, अकासा सिंह और उमर रियाज को एक कमरे में भेजा जहां उन तीनों को सलमान खान के सवालों के जवाब देने थे. इसमें घर के बाकी सदस्यों को उनके जवाब के साथ हां या ना कहना था और अगर वो उनके साथ सहमत नहीं थे तो फिर अपनी ओर से किसी का नाम लेना था.

अफसाना को उनका नाम लेना पसंद नहीं आता और बाद में वो शमिता का ये कहकर मजाक उड़ाती हैं कि मुंबई में पैदा होने के बावजूद उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती. वो घर में हिंदी की बजाय इंग्लिश में ही बात करती हैं. इस पर शमिता को गुस्सा आ जाता है, वो घर के सदस्यों से कहती हैं कि वो उनसे परेशान हो गईं हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *