राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से मंगलवार को एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. इसकी गिरफ्तारी पर एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और लगातार अपने पाकिस्तानी आकाओं संपर्क में था. आतंकी अशरफ उर्फ नूरी पाकिस्तान आकाओं को यहां से जानकारी भेज रहा था. पाकिस्तानी आतंकी के बारे में पांच बड़ी बातें-

1-सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी अशरफ ने दिल्ली में ही शादी की थी. लेकिन, उनकी पत्नी साथ नहीं रहती है. सूत्रों के मुताबिक, वह पूछताछ में कई जानकारियां छिपा रहा है. आज पुलिस कोर्ट में अशरफ को पेश करेगी.

2-दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. इसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं. पाकिस्तान के इस आतंकी के पास से एके-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन, 60 राउंड, एक हथगोला, 50 राउंड और 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुई हैं. कहा जा रहा है कि आतंकी को रात साढ़े 9 बजे गिरफ्तार किया गया था.

3-पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारतीय पहचान पत्र हासिल किया. वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था. उसके पास से एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *