घरेलू कलह से तंग आकर एक युवती ने रिवर फ्रंट से गोमती नदी में कूद गई। पुल पर मौजूद लोगों ने युवती को नदी में कूदते देख शोर मचाया। शोर सुनकर पुल के नीचे मौजूद गोताखोरों ने युवती को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला।

बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे रिवर फ्रंट के पुल से एक युवती ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान पुल के नीचे कुछ नाव चालक नाव चला रहे थे उन्होंने सतर्कता के साथ गोताखोरों की मदद से युवती को डूबने से बचाया।

युवती के परिवारीजनों को भी घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया और वह रोते बिलखते सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद युवती को छुट्टी दे दी और वह परिवारिजनों के साथ घर चली गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस दौरान युवती ने गोमती पुल से नदी में छलांग लगाई थी वहां कुछ ना चालक मौजूद थे और गोताखोर भी। जैसे ही वह नदी में कूदी नाव चालकों वह गोताखोरों ने तुरंत उसे दबोच लिया और एक से दो मिनट में युवती को बाहर ले आए।

शहर के जिस स्थान पर लोग दिनभर फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने के लिए आते हैं वह अब धीरे-धीरे आत्महत्या का स्थान बनता जा रहा है। यहां एक सप्ताह में तीन से चार लोग पुल से नदी में छलांग लगा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *