Saturday , October 19 2024

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों ने किया किशोरी के साथ रेप मामला दर्ज

ललितपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किशोरी ने 25 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पिता और रिश्तेदारों के अलावा सपा-बसपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। किशोरी का आरोप है कि पांच साल से मां को नशे में रखकर पिता गंदे काम करा रहा है। मुंह खोलने पर मां को मारने की धमकी देता है। साजिश रचने में किशोरी ने पांच महिलाओं रिश्तेदार पर भी केस दर्ज कराया है। उधर, सपा और बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उधर, बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के जिला, नगर अध्यक्ष  और बसपा जिलाध्यक्ष आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर सपा और बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उधर, एसपी निखिल पाठक का कहना है कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसके बयान कराए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच करेगी। जो भी दोषी होगाउसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मां को मारने की धमकी देकर स्कूल से ले जाता था पिता
मां के साथ मंगलवार को ललितपुर कोतवाली पहुंची 17 साल की किशोरी के एफआईआर दर्ज कराते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। एफआईआर के अनुसार 12 साल की उम्र में जब वह कक्षा 6 की छात्रा थी तब पहली बार पिता ने ही बहाने से खेत में ले जाकर रेप किया और मुंह खोलने पर मां को मार डालने की धमकी दी। इसके बाद पिता, मां को नशे की दवा देकर बेहोश कर उसके साथ रेप करता रहा। कुछ दिन के बाद पिता उसे स्कूल से लेने आया और रास्ते में पानी के बतासे खिलाने के बहाने एक होटल में ले गया। यहां उसे एक औरत के सुपुर्द कर दिया जो उसे होटल के कमरे में ले गई। कुछ देर बाद वहां एक आदमी पहुंचा, इसी बीच वह बेहोश हो गई। महिला ही उसे घर छोड़ गई।
पिता आए दिन मां को बेहोश कर होटल ले जाता था
होश में आने पर पता चला उसके साथ रेप किया गया है। जब पिता से इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी, फिर मैं डर गई। इसके बाद आए दिन पिता उसे स्कूल से बदल-बदल कर होटलों ले जाने लगा। जहां उसके साथ अलग-अलग लोग दुष्कर्म करते रहे। उसने बताया जब भी वह वापस घर पहुंचती तो मां हमेशा बेहोश मिलती थीं। किशोरी के अनुसार पिता ने उसे सपा जिलाध्याक्ष तिलक यादव और बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार को भी सौंपा। इनसब के अलावा उसके मंझले ताऊ, मौसी के लड़के, तीन चाचा, ताऊ के लड़के और दूसरे रिश्तेदारों  ने भी रेप किया। किशोरी की तहरीर पर रिश्तेदारों के अलावा राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन झोझिया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, कोमलकांत सिंघई व तीन अज्ञात समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रेप व पाक्सो एक्टके तहत मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सपा का आरोप पार्टी की छवि खराब करने की साजिश
सपा के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी नेताओं की छवि खराब करने के लिए यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। इो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी और हर हाल में न्याय पाकर रहेगी। इसके बाद सपाइयों ने कलक्ट्रेट जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटनाक्रम से अवगत कराया और उच्च स्तरीय जांच के लिए ज्ञापन सौंपा। उधर, बसपा पादाधिकारियों ने भी एसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।