उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं. अभी चुनाव होने में कुछ महीने हैं. लेकिन, सियासी जंग जारी हो गई है. सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की खूब खबर ली जा रही है.

इसी बीच बीजेपी के सपा मुखिया अखिलेश यादव पर किए गए हमले का समाजवादी पार्टी ने भी जवाब दिया है. सपा नेता ने पूछ लिया है महाराज जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) कहां गायब हो गए हैं?सपा के मीडिया कंसल्टेंट आशीष यादव ने बीजेपी के पोस्टर पर जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल किए.

आशीष यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गुमशुदा बता दिया. उनके ट्वीट में लिखा गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ गुमशुदा हो गए हैं. काम के नाम पर सपा के कामों का फीता काटना और नाम बदलना रह गया है. मुख्यमंत्री ने अपने दायित्वों को नकार दिया है. ”

बताते चलें अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर सियासी सरगर्मी अभी से ही बढ़ गई है. अमूमन सभी पार्टियां पोस्टर जारी करके अपनी सफलता बता रही हैं तो विपक्षियों पर हमले भी कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *