पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अभी भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती हैं. बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एडमिट कराया गया था. एम्स दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया है कि मनमोहन सिंह की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार सुबह एम्स गए थे और मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था. स्वास्थ्य मंत्री कुछ समय मनमोहन सिंह के साथ रहे और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी गुरुवार को उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे.

डॉक्टर मनमोहन सिंह बीते अप्रैल में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे. इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *