छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक तेजगति कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। हादसे में गौरव अग्रवाल नाम के शख्स की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रायगढ़ भेजा गया है। गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर की जमकर पिटाई की है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *