नरेन्द्र वर्मा
फ़िरोज़ाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में यमुना में नहाने गए 3 किशोर डूब गए। यमुना में तीन किशोरों के डूबने का पता चलते ही सनसनी फैल गई। वह गांव के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश मैं जुट गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी विशाल 12 वर्ष, गोपाल 11वर्ष पुत्र योगेश, नीरज 17 वर्ष पुत्र रोशनलाल तथा अंकेश साइकिल पर सवार होकर साय 3 बजे करीब नयावास स्थित यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे।
विशाल गोपाल व नीरज साइकिल घाट पर ख़डी कर यमुना में नहाने के लिए चले गए।
अंकेश साइकिल की रखवाली कर रहा था। नहाते समय तीनों जमुना में डूब गए। उनको डूबता देख अंकेश ने चीख पुकार शुरू कर दी। उसकी आवाज सुनकर नयावास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तीनो की तलाश शुरू कर दी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी उनको खोजने का प्रयास किया।
पता चलते ही उनके परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। वह लोग काफी ओरेशन हो गए।
काफी तलाश के बाद भी देर शाम तक तीनों बच्चों का यमुना में कोई सुराग नहीं लग सका।
पता चलते ही एसडीएम सदर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया आगरा से पीएसी के गोताखोरों चला स्ट्रीमर मंगाया गया है। अंधेरा होने के कारण रात का धीमा हो गया है।
यमुना में तीन किशोरों के डूबने का पता चलते ही विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया बच्चे विसर्जन को तथा कुछ बच्चे पिकनिक मनाने आए थे। तीन किशोर नहाते समय डूब गए है।उनकी तलाश की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *