अभिनेत्री सामंथा (Samantha) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने तलाका का एलान कर हर किसी को चौंका दिया था. वहीं अब सामंथा ने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज शेयर की है जिसे जानकर उनके फैंस जरा खुश दिखाई दे रहे हैं.

सामंथा की प्रोफेशनल लाइफ से सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी. प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वारियर पिक्च र्स ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी की.

इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है. फिल्म नवोदित शांतारुबन ज्ञानशेखरन द्वारा निर्देशित की जाएगी, साथ ही, फिल्म एक द्विभाषी परियोजना है और इसे तेलुगु और तमिल में बनाया जाएगा. निमार्ताओं ने फिल्म की घोषणा के साथ सामंथा का एक पोस्टर का भी रिलीज किया है.

सामंथा की पौराणिक फिल्म ‘शाकुंथलम’ इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है. अभिनेत्री हाल ही में डबिंग की औपचारिकताओं को भी पूरा करने के लिए टीम में शामिल हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *