पिनाहट। पिनाहट के गांव लडौआपुरा में शनिवार देर शाम खेत से भगाने के दौरान उत्तेजित हुए सांड़ ने बुजुर्ग किसान को पटक-पटककर मार डाला। उसके घर में कोहराम मचा है।

घटना शनिवार शाम सात बजे की है। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लडौआ पुरा निवासी 65 वर्षीय सरनाम सिंह गुर्जर पुत्र खुशीलाल गुर्जर अपने परिजनों के साथ खेत में खड़ी बाजरे की फसल को काटने के लिए गए थे। खेत में एक सांड़ घुस गया। वह खेत में खड़ी बाजरे की फसल को नष्ट करने लगा। यह देख किसान लाठी लेकर सांड़ को भगाने पहुंच गया। सांड़ ने किसान को खेत में ही दौड़ा दिया और सींगों से जमीन पर कई बार पटका। जब तक परिजन बुजुर्ग किसान को बचाने पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सांड़ के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *