रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा इनायतुल्लापुर (पट्टी) गांव में लइया और नमकीन खाने से तीन बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  लाई व नमकीन खाने से तीन बच्चियों की हालत बिगड़ गई थी।

घर वाले तीनों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जिला अस्पताल में दूसरी बच्ची की मौत हो गई। तीसरी बच्ची ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नवीन कुमार सिंह पेशे से किसान है। शनिवार की सुबह उनकी बड़ी बेटी परी (8), विधि (7) व पीहू (5) ने लाई व नमकीन खा ली। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों बच्चियां उल्टी करने लगी।

बच्चियों के पिता जमुनापुर चौराहे से लइया और नमकीन लेकर घर गए थे। कहीं लइया और नमकीन खराब तो नहीं थे। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दुकानदार और उसके दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *