उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पर वह रामलला हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। यहीं पर ही आज वह रात्रि विश्राम भी करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या की यात्रा को लेकर कहा कि मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं। एक बार फिर अयोध्या जा रहा हूं। देश प्रदेश की खुशहाली समृद्धि शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करुंगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है।

बता दें कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री के इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *