राजस्थान के सियासी संकट के समाधान की राह जल्द खुल सकती है. लंबे अर्से के बाद सीएम अशोक गहलोत  की राहुल और प्रियंका गांधी से दिल्ली में शनिवार को मुलाकात हुई.

इस दौरान राजस्थान के मसले पर राहुल गांधी के आवास पर बड़ी बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय भी मौजूद रहे.

इस बैठक में गहलोत कैबिनेट विस्तार समेत अहम मुद्दों पर चर्चा हुई बताई जा रही है. इस बैठक के बाद पहले के सी वेणुगोपाल राहुल के आवास से निकले. उसके बाद प्रियंका गांधी वहां से निकलीं.

सीएम अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे पर सभी की निगाहें टिकी है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने दिल्ली गये गहलोत के दौरे को राजस्थान के सियासी संकट के समाधान के तौर पर भी देखा जा रहा है.  पार्टी आलाकमान इस सकंट को समाप्त करने के लिये पुरजोर कोशिश कर रहा है. इ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *