टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से यूएई और ओमान में होने जा रहा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मैच से करेगा। इस मैच का क्रिकेट के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

इन तस्वीरों में वो भारत के पूर्व क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और कपिल देव के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास भी नजर आ रहे हैं।

शोएब अख्तर ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,’बेस्ट खिलाड़ियों के साथ मजे कर रहा हूं। महान जहीर अब्बास, सुनील गावस्कर और कपिल देव। क्रिकेट के महामुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’

दो साल पहले 2019 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया था। भारत ने ये मैच अपने नाम किया था। पाकिस्तान भारत से टी-20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 5 बार भिड़ी हैं और पांचो बार टीम इंडिया को जीत मिली है। 24 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *