बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की है।  आईपीएल 2021 के बाद अब भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2021  में हिस्सा लेना है जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में अनुष्का शर्मा  अब दोबारा उनके पास यूएई पहुंच चुकी हैं लेकिन फिलहाला वो कोरोना गाइडलाइन के चलते उनसे दूर हैं.

दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने चार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने क्लिक किया है, जहां विराट (Virat Kohli) उनसे दूसरे हैं लेकिन उन पर प्यार लुटा रहे हैं. दो तस्वीरों में विराट, दूसरे फ्लैट की बालकनी में दिख रहे हैं तो वहीं बाकी दो तस्वीरों में वो एक गार्डन में हैं.

फोटो शेयर कर अनुष्का (Anushka Sharma) ने प्यारा सा कैप्शन लिखा कि, ‘इन दो कैप्शन के बीच चयन नहीं कर सका – बायो बबल लाइफ क्वारंटीन टाइम दिल को प्यार और प्यार बनाता है #ओह, आप समझ गए!’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *