यूपी विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है, तो वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से 2022 के रण में बिगुल फूंक दिया है. इसी सिलसिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा कानपुर देहात पहुंची.

कानपुर देहात के पुखराया कस्बे के गेस्ट हाउस में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि इस यात्रा को शुरू करने का मकसद यह है कि बीजेपी ने जो भी वादे किए थे वो सभी अधूरे हैं एक भी वादा पूरा नहीं किया. जनता के बीच में बीजेपी ने जनता को झूठ बोलकर ठगने का काम किया है उसकी वजह से देश में बहुत पीछे चला गया है.

शिवपाल ने कहा कि हर परिवार में एक बेटे और एक बेटी को नौकरी जरूर मिलेगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने सब अधूरे वादे किए हैं. बीजेपी ने जनता के बीच कहा था कि हम काला धन लाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए डालेंगे, 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे. तीसरा वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन अब वो किसानों की दोगुनी आय के बजाय एक काला कानून और ले आये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *