राजधानी जयपुर में अकेली लड़कियों को देखकर छेड़छाड़ करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया टीम अब पूरी तरह से सतर्क दिख रही है। यहां सादे कपड़ों में टीम की कांस्टेबल गश्त कर​के मनचलों को पकड़कर स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर रही हैं। लेकिन गश्त के दौरान मनचले निर्भया टीम की सदस्यों पर भी कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब एक मनचला लेडी कांस्टेबल पर ही कमेंट करने लगा

सादी वर्दी में ले रही थीं राउंड
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने बताया कि गशत के दौरान महिला कांस्टेबल नीलम और मीनू सादा वर्दी में भगत सिंह पार्क का राउंड ले रही थीं। तभी एक लड़के ने महिला कॉन्स्टेबल मीनू को ​अकेले देखकर बोला, ‘‘कहां जा रही है। आजा मेरे पास बैठ, थोड़ी देर बात करते हैं।” युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि वह महिला कांस्टेबल को गलत नजरों से देखने देखने लगा और कहने लगा कि मेरा नंबर ले लो बात करेंगे।

 

पुलिस बोलने पर भी नहीं माना

सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद वह लड़का कांस्टेबल मीनू से अपशब्द भी बोलने लगा। इस पर कांस्टेबल मीनू ने अपना परिचय दिया कि वह पुलिस में है। लेकिन लड़का यह तक मानने को तैयार नहीं था कि वह सिविल में पुलिसकर्मी हैं। इसके बाद स्थानीय थाने में जब युवक को ले जाया गया, तब जाकर उसे यकीन हुआ कि आज वह कानून के गिरफ्त में आ गया है। लड़के ने अपना नाम पीर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद छेदी निवासी उत्तर प्रदेश बताया है, जो वर्तमान में लाल कोठी थाना इलाके में रहता है। युवक के खिलाफ 151 सीआरपीसी में कार्रवाई की गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *