वृंदावन: डेंगू से विदेशी महिला की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। रशियन मूल की महिला की मौत से रूसी दूतावास को अवगत करा दिया गया है। बताया जाता है कि रशियन मूल की सैंतीस वर्षीय महिला आना केसेनोवा वर्तमान में रमणरेती की मधुवन कालोनी में निवासरत थी। बीते दिन आना तेज बुखार की चपेट में आगयी। जांच के दौरान महिला को डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। जिसे उपचार के लिए केडी मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आना ने दम तोड़ दिया। बताते है कि आना ने करीब तीन वर्ष पूर्व स्थानीय जगन्नाथ दास से विवाह कर भारतीय नागरिकता ले ली थी। एलआइयू के अनुसार आना का पासपोर्ट 2023 तक वैद्य है। घटना के सम्बंध में रूसी दूतावास को अवगत करा दिया गया है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *