एक्ट्रेस दिया मिर्जा हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने डिलिवरी के दो महीने बाद किया। इसी कड़ी में उन्होंने बेटे का एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें अव्यान अपने पैर चलाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, अव्यान दिया मिर्जा और वैभव रेखी के बेटे का नाम है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने बिस्तर पर लेटे हुए अव्यान अपने पैर हिला रहे हैं और दिया ने इसका वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस क्यूट से वीडियो के साथ दिया ने कैप्शन में लिखा है- ‘हकूना मटाटा’ साथ में इवल आई का इमोजी भी शेयर किया है, जिसके बारे में मना जाता है कि ये बुरी नजर से बचाता है।

इससे पहले भी दिया मिर्जा बेटे के साथ प्यारे मोमेंट्स शेयर किए हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है। चाहे राखी हो या स्वतंत्रता दिवस दिया हर त्योहार को बेटे के साथ काफी धूमधाम से सेलीब्रेट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *