मथुरा /- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के सम्भावित षडयंत्रों से हमें सावधान रहना है। चूंकि भाजपा बहुत शातिर है इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं का हैं। सच तो यह है कि भाजपा को दो ही काम आते हैं जीभ चलाना और जीप चढ़ाना। लोगों को कुचलना और उनकी आवाज को दबाना ही उनका एजेण्डा हैं।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फरह निवासी पंडित दीपक गौड को कहा भाजपा अजीब पार्टी है जो बिना कुछ किए ही ताल ठोंक रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है। खुद तो कुछ किया नहीं समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर विज्ञापनों में छपती रही है। सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय होगी। लोकतंत्र के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी होगी। भाजपा के सम्भावित षडयंत्रों से हमें सावधान रहना है। चूंकि भाजपा बहुत शातिर है इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी कार्यकर्ताओं, नेताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जुटना होगा।समाजवादी पार्टी का काम करने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर तक समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा। जनता को यह बताना होगा कि भाजपा ने कोई काम जनहित में नहीं किया। प्रदेश का विकास होने के बजाय भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया है। महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ। कानून व्यवस्था बदतर होती गई है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *