केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। वे आज 57 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। वह सुरक्षित भारत सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *