प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं।

पीएम मोदी कोरोना काल में देश को नौ बार संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी।

आठवीं बार 20 अप्रैल 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *