कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई। एक सब्जी विक्रेता बेटे ने गंदगी फैलाने पर अपने पिता को जमीन पर पटक कर मार डाला। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है।

साहब नगर में रहने वाले बुजुर्ग रामसेवक अवस्थी (85) की तबीयत खराब रहती थी। इसके चलते वह बेड पर ही शौच कर देते थे। आरोप है कि देर रात सब्जी बेचकर घर लौटा बेटा राजकुमार पिता के बेड पर पड़ी गंदगी देख नाराज हो गया। आवेश में आकर उसने रामसेवक को बेरहमी से पीटा और जमीन पर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि बुजुर्ग पिता की बेटे ने हत्या की है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *