जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद ये पहला मौका है जब अमित शाह जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे. यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक में हिस्सा लया ।
अधिकारियों के अनुसार, अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता 16 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचींद्र कुमार ने की और इसमें पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह भी बैठक में शामिल हुए.
इस बीच बीएसएफ की पश्चिमी कमांड के अतिरिक्त महानिदेशक एन एस जामवाल ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया. सीमा सुरक्षा बल के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एसपीएस संधू ने कहा कि जामवाल ने सांबा और कठुआ के संवेदनशील सीमा क्षेत्रों का दौरा किया और अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया.
अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम

अमित शाह श्रीनगर में सुरक्षा को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही वह जम्मू कश्मीर यूथ क्लब के युवाओं से बात करेंगे. अमित शाह श्रीनगर और शारजाह के बीच इंटरनेशनल फ्लाइट का उद्घाटन भी करेंगे.
संजय कुमार की रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *