जौनपुर। जिले की सुर कोकिला विदुषी वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा ,वाराणसी में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव में डॉ. नीलकंठ तिवारी (राज्य मंत्री, संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य ) (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।
विदुषी को यह सम्मान सुबह- ए -बनारस में दिए गए सांगीतिक योगदान के लिए मिला। विदुषी मूलतः त्रिलोचन बाजार की निवासिनी है। विदुषी वर्तमान में सनबीम इंग्लिश स्कूल ,भगवानपुर वाराणसी में कक्षा नौवीं की छात्रा है।
ख्यातिलब्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित देवाशीष दे के देख -रेख में विदुषी संगीत की बारीकियां सीख रही हैं। विदुषी के भजन संग्रह राम नाम का अमृत पी ले, हे गणेश देवा, महादेव, जय-जय यशोदा के लाला एवं गंगा बहती जाये सबसे कहती जाये समेत अनेक एल्बम यूट्यूब पर आ चुके हैं।
संजय कुमार की रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *