यूपी के शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के केरूगंज में शनिवार रात साढ़े 10 बजे सेनेटरी और सीमेंट के बड़े व्यापारी ऋषि कपूर के छोटे भाई मनीष कपूर उर्फ टीटू की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में मनीष को मेडिकल कालेज ले जाया गया था, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की करीबी माने जाने वाले कपूर परिवार के सदस्य हैं।

मोहल्ला घूरनतलैया निवासी सूरज प्रसाद कपूर के छोटे बेटे मनीष कपूर सेनेटरी और सीमेंट व्यापारी थे। वर्तमान में मनीष ने हरदोई में साइट ले रखी थी। सीमेंट की रैक उतरने के चलते उनका हर रोज आना जाना होता था। शनिवार को रात करीब साढ़े 10 बजे केरूगंज में एक होटल पर मनीष को सीने में गोली मार दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस के पास सूचना पहुंचने पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद एसपी ने मौका मुआयना किया है। इस हत्याकांड में सपा के एक नेता के पुत्र का नाम सामने आ रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *