थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। करवाचौथ पर तीन परिवारों में कोहराम मच गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। तीनों रिश्तेदार हैं। हादसा मक्खनपुर के पायनियर गिलास के समीप हुआ।

बताया जाता है कि तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिकोहाबाद की तरफ से आ रहे थे। फ्लाईओवर के समीप तेज गति से आते किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी करहल मैनपुरी, सुखवीर निवासी धर्मपुर जारखी थाना पचोखरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजकुमार निवासी धर्मपुर जारखी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *