रामनगर/बाराबंकी
माधव संदेश न्यूज़

:जनपद बाराबंकी के अंतर्गत ग्राम सुरजूपुर पोस्ट रामनगर ग्राम पंचायत भरसवा के अंतर्गत आज संजय सेतु सरयू नदी के पुल घाघरा घाट के पास संतोष कुमार यादव पुत्र शिव लाल यादव उम्र 29 वर्ष अपने गांव से सुबह करीब 6 बजे शौच के लिये अपनी मोटरसाइकिल UP 32 BV 4955 से निकला था जब संतोष कुमार यादव 8 बजे तक वापस घर नही आये तो परिजनों ने उनको ढूढ़ना शुरू कर दिया।बहुत ढूढने के बाद संजय सेतु सरयू नदी के पास गाड़ी खड़ी मिली।युवक लापता है।


आपको बता दे इसके पूर्व भी मरकामाउ ग्राम प्रधान ने भी यही कदम उठाया था अब यह दूसरी घटना रामनगर के भरसवाँ गांव के सुरजूपुर की है।
संवाददाता ने जब रामनगर थाना प्रभारी नारद मुनी सिंह से बात की तो उन्होने बताया कि रामनगर और जरवल के बीच मे गाड़ी खड़ी मिली है।कहा घर पर झगड़ा करके निकला था युवक हो सकता है नदी में कूद गया हो।और कहा रेस्क्यू टीम लगा दी है।घाघरा में पानी अभी बहुत है कार्यवाही की जा रही है।
*रिपोर्ट:-कृष्ण कुमार शुक्ल बाराबंकी जिला प्रभारी*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *