जानबेनीगंज/हरदोई
कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधरपुर में 28 वर्ष निवासी सदाशिव पुत्र बाबूलाल ने बीती रात गांव के बाहर पश्चिम आबादी के एक घने जंगल में नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पिता बाबूलाल ने बताया की मेरे चार बेटे हैं। जिसमें से यह सबसे बड़ा था। शराब का अत्यधिक आदी होने व मानसिक तनाव के कारण गांव में आए दिन लड़ाई झगड़ा भी किया करता था। मृतक विवाहित था, उसके एक 3 वर्षीय पुत्री है। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा। वहीं पर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है। मृतक के परिजनों व पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *