कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं में भुगतान समय करें। पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजना का लाभ नियत समय में दिलाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि, समस्त एसडीएम उनके अनुविभाग में धान के रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें एवं इस कार्य को पूरी गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, कृषक भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रमती सपना त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सीएल वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री आर्य ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि, सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। प्रत्येक शिकायत का अधिकारी स्वयं अवलोकन करें एवं संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि बेहतर मॉनिटरिंग एवं शिकायतों के समय सीमा में निराकारण के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित विभागों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन अधिकारियों के साथ प्रत्येक सप्ताह विभागवार शिकायतों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि, वे प्रत्येक सप्ताह में दो बार उनके कार्य क्षेत्र से संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक कर शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, फैमिली पेंशन तथा रिटायरमेंट के बाद होने वाले विभिन्न भुगतानों की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संपन्न हो। इस संबंध में प्रत्येक विभाग जानकारी अद्यतन कराएं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *