पति की लम्बी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली पत्नी की उसी के पति ने मामूली विवाद पर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पति और ससुराल वाले घर से फरार हो गए। महिला के पिता ने पति व पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज के धीरपुर गांव का है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जटियापुर गांव निवासी पंचम वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी प्रेमलता (22) का विवाह बर्ष फरवरी 2018 में धीरपुर निवासी सुनील कुमार के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक, 50 हजार रुपये और सोने की जंजीर की मांग कर बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। करवाचैथ को उनकी बेटी ने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखा था।

 

शाम के समय व्रत खोलने के लिए उसने सुनील से मिठाई लाने को कहा था, इस पर उसने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बेटी ने जब विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उसकी पीटकर हत्या कर दी। ठठिया थानाध्यक्ष पीएन वाजपेई के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए दिया भेजा गया है। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *