पूर्व विश्व चैंपियन रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में नीचे फिसल गए हैं। पिछले हफ्ते ही वह टॉप-10 से बाहर हुए थे। एटीपी की ताजा रैंकिंग में फेडरर 15वें रैंक पर पहुंच गए हैं।

इस वजह से वह 2020 में एक भी टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। वहीं, 2021 में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विम्बलडन खेला था। जुलाई सात को विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में उन्हें पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

एटीपी रैंकिंग:

1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 11430 अंक

2. डेनियल मेदवेदेव (रूस) 9630

3. स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस) 7930

4. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 6680

5. राफेल नडाल (स्पेन) 5635

6. आंद्रे रुबलेव (रूस) 5560

7. मातिओ बैरेतिनी (इटली) 4688

8. कैस्पर रूड (नॉर्वे) 3615 (+1)

9. डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया) 3405 (-1)

10. ह्यूबर्ट हर्काज़ (पौलेंड) 3378

इसके अलावा इटली के जेनिक सिनर ने लंबी छलांग लगाई और करियर बेस्ट 11वें स्थान पर पहुंच गए। रविवार को उन्होंने एंटवर्प में जीत हासिल की थी। यह इस सीजन उनका चौथा टाइटल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *