यूनियन बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन की दर 0.40 फीसदी घटाकर 6.40 फीसदी कर दी है। नई दर 27 अक्तूबर, 2021 से लागू है।

यूनियन बैंक ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद उसकी होम लोन की दर उद्योग में सबसे ज्यादा कम हो गई है। 6.40 फीसदी की शुरुआती दर का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो नए लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं या बैलेंस ट्रांसफर कराना चाहते हैं।

चीनी मिलों ने विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक 18 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा, चीनी उद्योग की कंपनियों को अधिशेष स्टॉक खत्म करने को कम-से-कम 60 लाख टन निर्यात करने को कहा गया है। एजेंसी

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) व एचडीएफसी ने पेमेंट बैंक के करीब 4.7 करोड़ ग्राहकों को होम लोन देने के लिए करार किया है। इससे आईपीपीबी के ग्राहकों तक होम लोन की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *